Read Online in Gujarati
Table of Content
અનુક્રમ
કિડની પ્રાથમિક માહિતી
ખોરાક વિશે ખાસ ઉપયોગી માહિતીઓ

परिचय

सुन्दर, स्वच्छ और निरोगी रहना किसे अच्छा नहीं लगता है। शरीर की बाहरी स्वच्छता आपके हाथ मे है, पर शरीर के अंदर की स्वच्छता आपकी किडनी (गुदॉ) संभालती है। किडनी शरीर का अनावश्यक कचरा और जहरीला पदाथॅ निकाल कर शरीर को स्वच्छ रखने का महत्वपूर्ण कार्य करती है।

यघपि हम दो किडनी के साथ जन्म लेते हैं परन्तु सिर्फ एक किडनी ही प्रभावीरूप से सभी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सक्षम होती है।

हाल के वर्षों में मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि, भविष्य में किडनी रोगियों की संख्या में होनेवाली उल्लेखनीय वृद्धि को इंगित करता है। यह आम लोगों में किडनी की बीमारियों की समझ, उनकी रोकथाम और उनका जल्द उपचार शुरू करने के लिए जागरूकता उत्पन्न करती है।

यह पुस्तक इस विषय पर व्याख्यान करने का एक प्रयास है। इसका उद्देश्य, किडनी से संबंधित बीमारियों को समझने और उनसे होनेवाली दूसरी परेशानियों का बेहतर तरीके से सामना करने के लिए रोगी को तैयार करने में मदद करना है। इस विषय पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर प्रदान किए गए हैं और जिज्ञासाओं को संतुष्ट करने के हर संभव प्रयास किए गए हैं।

पुस्तक के प्रारंभिक भाग में पाठकों को मानव शरीर के एक महत्वपूर्ण अंग किडनी का परिचय दिया गया है। इसमें किडनी से संबंधित बीमारियों एवं उनकी रोकथाम के लिए उपायों का उल्लेख है। इस पुस्तक का एक बड़ा हिस्सा विशेष रूप से रोगियों और उनके परिवारों से संबंधित मामलों के लिए समर्पित है। इस पुस्तक में किडनी से संबंधित खतरनाक रोग, उनके कारण, लक्षण और निदान का विस्तृत उल्लेख है। यह पुस्तक अपने पाठकों को किडनी के रोगों के विभिन्न उपचारों एवं विकल्पों के बारे में जानकारियाँ उपलब्ध कराने का प्रयास करती है।

इसका एक विशेष अध्याय स्थायी किडनी रोगों की प्रारंभिक अवस्था के दौरान की जाने वाली देखभाल पर केंद्रित है। इसमें रोग की प्रगति को धीमा करने, डायालिसिस और यहाँ तक की किडनी प्रत्यारोपण की आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारियाँ उपलब्ध है। डायालिसिस, किडनी प्रत्यारोपण और शव प्रत्यारोपण के बारे में विस्तृत जानकारियाँ भी अलग से दी गई हैं।

यह पुस्तक किडनी रोगियों के लिए एक संपूर्ण मार्ग दर्शिका है। इसमें किडनी की निष्क्रियता के अलावा आम किडनी की समस्याओं के बारे में भी जानकारियाँ उपलब्ध है। किडनी की बीमारियों के बारे में मिथकों और तथ्यों, उनसे बचने और उन्हें रोकने के उपायों और किडनी रोगियों के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली आम दवाओं के बारे में सुझावों के अलावा और भी बहुत सारी जानकारियाँ दी गई हैं।स्थायी किडनी के मरीजों के लिए आहार एक बहुत महत्वपूर्ण विषय है। एक अलग अध्याय इससे संबंधित भ्रम और संभ्रांति को समर्पित है।

इसमें मरीजों को संवधनियां बरतने एवं उचित और पर्याप्त आहार का चयन करने की सलाह दी गई है। पाठक बिना किसी परेशानी के इस पुस्तक को सरलता से पढ़ सकें, इसके लिए पुस्तक के अंत में मेडिकल शब्दावली और संक्षिप्त शब्दों का सरल अथॅ दिया गया है। सामान्य व्यकित एवं किडनी रोगियों के लिए इस पुस्तक की जानकारियाँ अत्यंत उपयोगी रहेंगी।

Disclaimer: इस मार्ग दर्शिका (गाइड) में किडनी से संबंधित उपलब्ध कराई गई जानकारियाँ शैक्षाणिक उद्देश्य के लिए ही है। कृपया इस पुस्तक के द्वारा प्राप्त ज्ञान के आधार पर बीमारी का निदान या उपचार न करें और न ही उनका अन्य उपयोग करें। हमेशा इलाज के लिए अपने पारिवरिक चिकित्सक या किडनी रोगो के विशेषज्ञ से परामर्श लें।

किडनी के विषय में जानें एवं किडनी के रोगों को रोकें।