Read Online in Hindi
Table of Content
प्रस्तावना और विषय
आधारभूत जानकारी
किडनी फेल्योर
किडनी के अन्य मुख्य रोग
बच्चो में किडनी के रोग
किडनी और आहार

आपके प्रश्नों

आपके प्रश्नों

  • किडनी के रोगों के मुख्य लक्षण क्या है ?
    किडनी के विभिन्न रोगों के अलग-अलग लक्षण होते है, जिनमें से मुख्य लक्षण सुबह आँखों के ऊपर सूजन आना, भूख कम लगना, उल्टी आना, जी मिचलाना, कम उम्र में उच्च रक्त्चाप होना,कमजोरी लगना, पेशाब कम मात्रा में आना, पेशाब में जलन होना, पेशाब करने में तकलीफ होना आदि है| Read More
  • किडनी फेल्योर की तकलीफ होने की संभावना कब अधिक होती है ?
    जिस व्यक्ति में डायबिटीज की बीमारी हो, हाई ब्लडप्रेशर (उच्च रक्त्चाप) रहता हो, परिवार में वंशानुगत किडनी रोग हो, काफी समय तक दर्द निवारक दवाईयाँ ली हो या मूत्रमार्ग में जन्म से ही खराबी होतो पर किडनी की बीमारी होने की संभावना अधिक होती है| Read More
  • किडनी बायोप्सी की आवश्यकता कब पड़ती है ?
    पेशाब में प्रोटीन जाना, किडनी फेल्योर होना जैसे कई किडनी रोगों के कुछ मरीजों में सभी परीक्षणों के बावजूद निदान निश्चित नहीं हो पाता है, ऐसे रोगो में मरीज की किडनी बायोप्सी करना आवश्यक होता है| Read More
  • किडनी फेल्योर क्या है ?
    शरीर में किडनी का मुख्य कार्य खून का शुदधिकरण करना है| जब बीमारी के कारण दोनों किडनी अपना सामान्य कार्य नहीं कर सके, तो किडनी की कार्यक्षमता कम हो जाती है, जिसे हम किडनी फेल्योर कहते है| Read More
  • किडनी फेल्योर में एक किडनी ख़राब होती है या दोनों ?
    दोनों| सामान्यत: जब किसी मरीज की एक किडनी बिल्कुल ख़राब हो जाती है, तब भी मरीज को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होती है| खून में क्रीएटिनिन और यूरिया की मात्रा में कोई परिवर्तन नहीं होता है| जब दोनों किडनी ख़राब हो जाए, तब शरीर का अनावश्यक कचरा जो की किडनी द्वारा साफ किया जाता है, शरीर से नहीं निकलता है| जिससे खून में क्रीएटिनिन और यूरिया की मात्रा बढ़ जाती है| खून की जाँच करने पर क्रीएटिनिन एवं यूरिया की मात्रा में वृधि किडनी फेल्योर दर्शाता है| Read More
  • किडनी फेल्योर के दो मुख्य प्रकार एक्यूट किडनी फेल्योर और क्रोनिक किडनी फेल्योर में क्या अंतर है ?
    एक्यूट किडनी फेल्योर में सामान्य रूप से काम करती दोनों किडनी विभिन्न रोगो के कारण प्रभावित होने के बाद अल्प अवधि में ही काम करना कम या बंद कर देती है| यदि इस रोग का तुरन्त उचित उपचार किया जाए, तो थोड़े समय में ही किडनी संपूर्ण रूप से पुन: काम करने लगती है| जबकि क्रोनिक किडनी फेल्योर में अनेक प्रकार के रोगों के कारण किडनी की कार्यक्षमता क्रमशः महीनों या वर्षों में कम होने लगती है और दोनों किडनी धीरे-धीरे काम करना बंद कर देती है| वर्त्तमान चिकित्सा विज्ञान में क्रोनिक किडनी फेल्योर को ठीक या संपूर्ण नियंत्रित करने की कोंई दवा उपलब्ध नहीं है| Read More
  • क्रोनिक किडनी फेल्योर क्या है ?
    इस प्रकार के किडनी फेल्योर में किडनी खराब होने की प्रक्रिया बहुत धीमी होती है, जो महीनों या सालों तक चलती है| लम्बे समय के बाद मरीजो की दोनों किडनी सिकुड़कर एकदम छोटी हो जाती है और काम करना बंद कर देती है, जिसे किसी भी दवा, ओपरेशन अथवा डायालिसिस से ठीक नहीं किया जा सकता है| Read More
  • क्रोनिक किडनी फेल्योर के मुख्य कारण क्या है ?
    प्रत्येक तरह के उपचार के बावजूद भी दोनों किडनी ठीक न हो सके, इस प्रकार के किडनी फेल्योर के मुख्य कारण: डायाबिटीज, उच्च रक्त्चाप, क्रोनिक ग्लोमेरूलोनेफ्राईटिस, पोलिसिस्टिक किडनी डिज़ीज़ , पथरी की बीमारी, लम्बे समय तक ली गई दर्दनाशक दवाए, बच्चो में किडनी और मूत्रमार्ग में संक्रमण तथा उनमे जन्मजात क्षति या रूकावट इत्यादि है| Read More
  • क्रोनिक किडनी फेल्योर के लक्षण क्या है ?
    क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ के अलग-अलग मरीजों में किडनी की कार्यक्षमता के आधार पर अलग-अलग लक्षण देखने को मिलते है| क्रोनिक किडनी फेल्योर की शुरुआत में मरीजों को कोई तकलीफ नहीं होती है|इस अवस्था में मेडिकल चेकअप के दौरान आकस्मिक रूप से, अधिकांश मरीजों में इस रोग का निदान होता है| किडनी की कार्यक्षमता में ज्यादा कमी होने पर ज्यादातर मरीजों में कमजोरी, खून की कमी, सूजन, उच्च रक्त्चाप, रात के समय पेशाब की मात्रा में वृध्धि इत्यादि लक्षण दिखाई देते है| किडनी की कार्यक्षमता जब ८० प्रतिशत तक घट जाए तब अंतिम अवस्था में दिखाई देनेवाले लक्षण जैसे उल्टी, उबकाई आना, कमजोरी महसूस होना, साँस फूलना, खून में फीकापन, खून की उल्टी होना,मरीज को अर्धनिद्रा जैसा लगना, शरीर में ऐठन होना तथा बेहाश होना इत्यादि लक्षण दिखने लगते है| Read More
  • क्रोनिक किडनी फेल्योर का निदान किस तरह होता है ?
    खून में हिमोग्लोबिन की मात्रा में कमी, पेशाब में प्रोटीन का जाना, खून में क्रीएटिनिंन और यूरिया की जाँच में वृध्धि और सोनोग्राफी में दोनों किडनी छोटी एव सिकुड़ी होना, यह क्रोनिक किडनी फेल्यर के निदान के लिये महत्वपूर्ण प्राथमिक जाँच है| Read More
  • क्रोनिक किडनी फेल्योर का उपचार दवाओं और परहेज द्वारा किस प्रकार किया जाता है ?
    क्रोनिक किडनी फेल्योर के लिए किये जानेवाले मुख्य उपचार निम्नलिखित है| किडनी फेल्योर के कारणों का उपचार जैसे डायाबिटीज तथा उच्च रक्त्चाप का उचित इलाज| किडनी की कार्यक्षमता बनाये रखने के लिए शरीर में पानी की मात्रा को उचित बनाए रखना और उच्च रक्त्चाप को नियंत्रण में रखना| किडनी फेल्योर के लक्षणो का उपचार जैसे की सूजन कम करने के लिए पेशाब बढ़ाने की दवा देना, उल्टी, जी मिचलाना, एसिडिटी आदि का खास दवाओ द्वारा उपचार| किडनी को खराब होने से बचाने के लिये किडनी को नुकसान पहुँचानेवाली दवाएं तथा आयुर्वेदिक भस्म आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए,धुम्रपान नहीं करना, तम्बाकू, गुटका तथा शराब का सेवन नहीं करना चाहिए| Read More
  • क्या क्रोनिक किडनी फेल्योर दवाओं से ठीक हो सकता है ?
    क्रोनिक किडनी फेल्योर को ठीक या संपूर्ण नियंत्रण में करने की कोई दवा उपलब्ध नहीं है| किसी भी उपचार के बावजूद यह रोग धीरे धीरे बढ़ता ही जाता है| दवा और परहेज द्वारा उपचार का उददेश्य इस प्रकार है: १. रोग के कारण मरीज को होनेवाली तकलीफों से राहत दिलाना| २.किडनी की बची हुई कार्यक्षमता को बनाये रखते हुए किडनी को ज्यादा खराब होने से बचाना अर्थात किडनी खराब होने की तीव्रता को कम करना| ३.डायालिसिस अथवा किडनी प्रत्यारोपण की अवस्था को यथासंभव टालने का प्रयास करना | Read More
  • क्रोनिक किडनी फेल्योर के मरीजों को आहार में क्या सावधानी रखनी चाहिए ?
    डॉक्टर प्रत्येक मरीज की तबीयत और परिक्षणों के अलग अलग तमाम नतीजों को ध्यान में रखते हुए आहार में परहेज तथा योग्य आहार की सूचना देते है| किडनी फेल्योर के अधिकांश मरीजों को सामान्यत: निम्नलिखित आहार लेने की सलाह दी जाती है| १.पानी तथा तरल पदार्थ कम मात्रा में लेना चाहिए| २.आहार में सोडियम, पोटेशियम, और फासफ़ोरस की मात्रा कम होनी चाहिए| ३.प्रोटीन की मात्रा अधिक नहीं होनी चाहिए तथा कार्बोहाईड्रेट पूरी मात्रा में लेना चाहिए| Read More
  • क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ में डायलिसिस की जरुरत कब पड़ती है ?
    जब किडनी की कार्यक्षमता में अत्यधिक् कमी आ जाए या किडनी पूरी तरह से काम करना बंद कर दे, तब दवाओं द्वारा उपचार के बावजूदभी किडनी रोग के लक्षण ( उल्टी, जी मिचलाना, कमजोरी, साँस में तकलीफ होना इत्यादि ) बढ़ने लगते है| इसी अवस्था में डायालिसिस की आवश्यकता पड़ती है| सामान्य तौर पर खून के परीक्षण में यदि सीरम क्रीएटिनिन की मात्रा ८-१० मि. ग्रा प्रतिशत से ज्यादा हो तब डायालिसिस किया जाना चाहिए| Read More
  • क्या एक बार डायालिसिस कराने पर बार-बार डायालिसिस कराने की आवश्यकता पड़ती है ?
    कितनी बार डायालिसिस कराने की जरुरत है, वह किडनी फेल्योर के प्रकार पर निर्भर करता है| एक्यूट किडनी फेल्योर में मरीजों को कुछ दिन डायालिसिस कराने के बाद, किडनी पुन: पूरी तरह से काम करने लगती है और फिर से डायालिसिस कराने की जरुरत नहीं रहती है| गलत धारणाओ की वजह से डायलिसिस में विलम्ब करने से मरीज की मुत्यु भी हो सकती है| वैसे क्रोनिक किडनी फेल्योर के अंतिम चरण में तबियत अच्छी रखने के लिए नियमित डायालिसिस अनिवार्य है| Read More
  • सी.ए.पी.डी. क्या है ?
    सी-अर्थात कन्टीन्युअस, जिसमे डायालिसिस की क्रिया निरंतर चालू रहती है, ए- अर्थात एम्ब्युलेटरी, इस क्रिया के दौरान मरीज घूम फिर सकता है और साधारण काम भी कर सकता है, पी.डी.अर्थात -पेरीटोनियल डायालिसिस की यह प्रकिया है सी.ऐ.पी.डी.में मरीज अपने आप घर में रहकर स्वयं बिना मशीन के डायालिसिस कर सकता है| Read More
  • सी.ए.पी.डी. की प्रक्रिया क्या है ?
    इस प्रकार के डायालिसिस में मरीज अपने आप बिना मशीन के अपने घर में रहकर डायालिसिस कर सकता है| सी.ए.पी.डी. में अनेक छेंदोवाली नली को पेट में नाभि के नीचे छोटा चीरा लगाकर रखा जाता है| इस नली द्वारा पी.डी. द्रव पेट में डाला जाता है| यह द्रव जब कुछ घंटो के बाद बाहर निकाला जाता है तब खून का कचरा पी.डी.के द्रव में छनकर आ जाता है| Read More
  • किडनी प्रत्यारोपण में कौन किडनी दे सकता है ?
    सामान्यतः १८ से ५५ साल की उम्र के दाता की किडनी ली जाती हैं| स्त्री और पुरुषों दोनों एक दुसरे को किडनी दे सकते हैं! मरीज के माता-पिता, भाई, बहन सामान्य रूप से किडनी देने के लिए उपमुक्त माने जाते है| यदि पारिवारिक सदस्य से किडनी नहीं मिलती है तब ऐसी स्थिति में ब्रेन डेथ (दिमागी मृत्यु) हुए व्यक्ति की किडनी (केदेवर किडनी) प्रत्यारोपण की सकती है| Read More
  • केड़ेवर किडनी प्रत्यारोपण क्या है ?
    ब्रेन डेथ(दिमागी मृत्यु)वाले व्यक्ति के शरीर से स्वस्थ किडनी निकालकर, किडनी फेल्योर के मरीज के शरीर में लगाये जाने वाले ऑपरेशन को केड़ेवर किडनी प्रत्यारोपण कहते है| Read More
  • ब्रेन डेथ क्या है ?
    सरल भाषा में मृत्यु का मतलब ह्रदय का बंद हो जाना है| ब्रेन डेथ- डॉक्टरों द्वारा किया जानेवाला निदान है| ब्रेन डेथ के मरीज में गंभीर नुकसान के कारण दिमाग संपूर्ण रूप से हमेशा के लिए कार्य करना बंद कर देता है, परन्तु वेन्टीलेटर और सघन उपचार की सहायता से साँस चालू रहती है और खून पूरे शरीर में आवश्यक मात्रा में पहुँचता रहता है| इस प्रकार की मृत्यु को ब्रेन डेथ कहा जाता है| Read More
  • डायाबिटीज के कारण होनेवाले किडनी फिल्योर के विषय में प्रत्येक मरीज को जानना क्यों जरुरी है ?
    किडनी फेल्योर के विभिन्न कारणों में सबसे महत्वपूर्ण कारण डायाबिटीज है| डायलिसिस करा रहे क्रोनिक किडनी फेल्योर के १०० मरीजों में ३५ से ४० मरीजों की किडनी ख़राब होने का कारण डायाबिटीज होता है| किडनी पर हुए दुश्प्रभात का जरुरी उपचार यदि जल्दी कर दिया जाए तो इस भयंकर रोग किडनी फेल्योर को रोका जा सकता है| इस लिए सही जानकारी और सतर्कता से इस रोग का प्रारंभिक अवस्था में निदान, रोकथाम और सही इलाज के बाऱे में मरीज को जानना जरुरी है| Read More
  • किडनी पर डायाबिटीज का असर होने का प्रारंभिक अवस्था में निदान किस प्रकार किया जाता है?
    डायाबिटीज का किडनी पर असर के सबसे पहले प्रारंभिक अवस्था में निदान के लिए श्रेष्ठ पद्धति पेशाब में माइक्रोएल्ब्युमिन्यूरिया की जाँच है| इस निदान के लिए माइक्रोएल्ब्युमिन्यूरिया के बाद की श्रेष्ठ पद्धति पेशाब में प्रोटीन की जाँच है| यह सरल एवं कम खर्चे की ऐसी पद्धति है, जो हर जगह उपलब्ध है| कोई लक्षण न होने के बावजूद उच्च रक्तचाप और पेशाब में प्रोटीन का जाना डायाबिटीज का किडनी पर असर का संकेत है| इसलिए डायाबिटीज के मरीजों को हर तीन महीने में रक्तचाप और पेशाब में एल्बूमिन की जाँच कराना जरुरी है| Read More
  • पी.के.डी. का किडनी पर क्या असर होता है?
    पी.के.डी. में दोनों किडनी में गुब्बारे या बुलबुले जैसे असंख्य सिस्ट पाये जाते है| समयानुसार इन छोटे-बड़े सिस्टों का आकार बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से उच्च रक्तचाप हो जाता है, और किडनी की कार्यक्षमता क्रमंशः कम हो जाती है| Read More
  • एक किडनी वाले व्यक्ति को क्या सतर्कता रखनी चाहिए?
    जब एक ही किडनी हो तब पानी ज्यादा मात्रा में पीना चाहिए, किडनी में चोट लगने की संभावना वाले खेलों में भाग नहीं लेना,चाहिए, साल में एक बार डॉक्टर के पास जाँच करवानी चाहिए,और किसी भी प्रकार का ऑपरेशन करवाने से पहले शरीर में एक ही किडनी है इसकी जानकारी डॉक्टर को देनी चाहिए| Read More
  • वी. यू. आर. का उपचार कैसे किया जाता है?
    वी. यू. आर. का उपचार रोग के लक्षण, उसकी मात्रा तथा बच्चें की उम्र को ध्यान में रखते हुए तय किया जाता है| जब रोग कम तीव्रता प्रकार का हो तब दवाई द्वारा उपचार किया जाता है और जब वी. यू. आर. ज्यादा तीव्र हो तब ऑपरेशन कराना जरुरी होता है| Read More
  • पथरी के कारण पेट में दर्द होने के अन्य लक्षण क्या है?
    पथरी का दर्द पथरी के स्थान, आकार, प्रकार एवं लम्बाई-चौड़ाई पर आधारित होता है| पथरी का दर्द अचानक शुरू होता है| इस दर्द में दिन में तारे दिखने लगते है| पथरी के दर्द के साथ कई मरीजों को उल्टी-उबकाई आना,पेशाब में खून जाना,एवं पेशाब में जलन जैसी तकलीफ होसकती है| Read More
  • क्या पथरी के कारण किडनी ख़राब हो सकती है?
    हां! कई मरीजों में पथरी के कारण मूत्रमार्ग में अवरोध हो जाता है जिसके कारण किडनी फूल जाती है| यदि इस पथरी का समय पर उचित उपचार नहीं हो पाया तो लम्बे समय तक फूली हुई किडनी धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है और बाद में संपूर्ण रूप से काम करना बंद कर देती है| Read More
  • मूत्रमार्ग की पथरी का उपचार कैसे किया जाता है ?
    पथरी के लिए कौन सा उपचार जरुरी है, यह पथरी की लम्बाई, पथरी का स्थान, उसके कारण होनेवाली तकलीफ और खतरे को ध्यान में रखते हु तय किया जाता है| इस उपचार के दो मुख्य भाग है| दवा द्वारा उपचार तथा मूत्रमार्ग से पथरी निकालने के विशिष्ट उपचार| Read More
  • बी. पी. एच. का उपचार कैसे किया जाता है?
    अधिकांश मरीजों का उपचार, जब तकलीफ ज्यादा न हो तब दवा द्वारा किया जाता है| जिन मरीजों को उचित दवा से फायदा नहीं होता है उन्हें दूरबीन द्वारा ऑपरेशन (टी.यू. आर. पी.) की ज़रूरत पड़ती है| Read More